Delhi Blast Updates: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार शाम को दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और NIA के डायरेक्टर जनरल शामिल हुए, जबकि जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक में शामिल हुए।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में जांच की शुरुआती प्रगति और ब्लास्ट के संभावित आतंकी एंगल पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद, मामले की पूरी और व्यापक जांच के लिए इसे NIA को सौंपने का फैसला लिया गया। इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला से गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और दिल्ली ब्लास्ट के बारे में जानकारी ली।
गौरतलब है कि सोमवार शाम को लाल किले के पास खड़ी एक कार में हुए जोरदार धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। धमाका इतना ज़ोरदार था कि पास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में दहशत फैल गई। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने ब्लास्ट वाली जगह से विस्फोटक सामग्री के कुछ सैंपल ज़ब्त किए हैं। अब NIA की टीमें मामले की आगे की जांच करेंगी। NIA अब संदिग्धों के नेटवर्क का पता लगाने और जिम्मेदारों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि आखिर इतनी भारी मात्रा में आरोपियों को अमोनिया नाइट्रेट कहां से मिला।
बता दें कि जम्मू और कश्मीर पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ करके बड़ी सफलता हासिल की है। यह नेटवर्क बैन आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़ा था। इस ऑपरेशन में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और लगभग 2,900 किलो विस्फोटक, हथियारों का जखीरा और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई उर्फ मुसैब, डॉ. अदील, आरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर-उल-अशरफ, मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद, मौलवी इरफान अहमद और जमीर अहमद अहंगर उर्फ मुतलशा शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए। इनमें एक चीनी पिस्तौल और कारतूस, एक बेरेटा पिस्तौल और कारतूस, एक AK-56 और कारतूस, एक AK क्रिंकोव राइफल और कारतूस, और 2,900 किलो IED सामग्री (विस्फोटक, रसायन, बैटरी, टाइमर, तार, रिमोट कंट्रोल और मेटल शीट सहित) शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस