सीकरः ग्राम पंचायत खोरा के गांव कैलाश में खुली नई शराब की दुकान को लेकर लोगों में रोष है। इस संबंध में ग्रामीणों ने आबकारी अधिकारी को पत्र लिखा है। दांता रामगढ़ ग्राम पंचायत खोरा के गांव कैलाश में खुली नई शराब की दुकान को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोगों ने शराब की दुकान को बंद करवाया और प्रशासन को अवगत करवाया।
ग्रामीणों ने नई शराब की दुकान को लेकर आबकारी अधिकारी को पत्र लिखा। पत्र में बताया कि इस दुकान के पास कन्या पाठशाला स्कूल व खेल का मैदान है। स्कूल जाने वाली छात्राएं मुख्य सड़क से आती हैं और महिलाएं भी इसी रास्ते से पैदल गांव में आती हैं। दुकान खुलने पर पैदल जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को परेशानी होती है तथा छेड़छाड़ व गाली-गलौज सहित घटनाएं घटित हो सकती हैं, जिसके लिए आबकारी विभाग जिम्मेदार होगा। सभी ग्रामीण इस नई शराब की दुकान का पुरजोर विरोध करते हैं। इस दौरान खोरा व मगनपुरा सरपंच सहित आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस