COVID 19 in India: पूरी दुनिया में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस (Corona virus) एक बार लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। भारत में COVID-19 के नए वैरिएंट ने जानलेवा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कोरोना से पिछले कुछ हफ्तों से लगातार मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में नए वैरिएंट (Corona New Variant ) की वजह से देश में 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 269 नए मामले दर्ज किए गए है। फिलहाल भारत में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 7400 पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे जारी किए गए नए आंकड़े मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 9 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 4 और केरल में 3 लोगों ने COVID की वजह से जान गंवाई। इसके अलावा राजस्थान और तमिलनाडु एक-एक लोगों की मौत हुई है। ये सभी कोरोना संक्रमित थे। ये कई बीमारियों से ग्रसित थे सभी की तबीयत पहले से खराब बताई जा रही थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के 269 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 132 मामले कर्नाटक में पाए गए है। इसके अलावा गुजरात में 79, केरल में 54, तमिलनाडु में 12, सिक्किम में 11, हरियाणा में 9, मध्य प्रदेश में 20, छत्तीसगढ़ में 8, राजस्थान में 7, बिहार में 5, मणिपुर में 3,असम में 6, ओडिशा-त्रिपुरा और गोवा में दो-दो और झारखंड-उत्तराखंड में एक-एक मामला सामने आया। इसी के साथ भारत में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 7400 पहुंच गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस