Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में विशेष पुलिस बल (DRG) को बड़ी कामयाबी मिली है। DRG ने मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया। इन माओवादियों पर 17 लाख रुपये का इनाम था। यह मुठभेड़ बीजापुर की DRG टीम द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। मृतक नक्सलियों की पहचान भीमे , निहाल उर्फ राहुल, हुंगा और लखके के रूप में की गई। तीन नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये जबकि एक नक्सली निहाल उर्फ राहुल पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ 26 जुलाई की शाम को शुरू हुई थी। दरअसल पुलिस को इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की विश्वसनीय सूत्रों की पक्की सूचना मिली थी। जिसके हरकत में आई बीजापुर डीआरजी की टीम ने जिले के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान नक्सलियों ने डीआरजी टीम पर गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस बल और नक्सलियों के बीच काफी देर तक रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। इस मुठभेड़ में दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के चार नक्सली मारे गए। मौके से एसएलआर, इंसास, .303 राइफल, बीजीएल लॉन्चर, सिंगल शॉट राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद, ग्रेनेड और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2024 से अब तक कुल 425 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। बस्तर संभाग में प्रतिबंधित एवं अवैध माओवादी संगठन के विरुद्ध सुरक्षा बलों द्वारा सघन एवं निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठिन मानसूनी परिस्थितियों, दुर्गम जंगलों और जोखिम भरे रास्तों के बावजूद सुरक्षा बलों का मनोबल ऊंचा है और वे नक्सली संगठन के विरुद्ध निरंतर निर्णायक प्रगति कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी