Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा बलों ने बीजापुर-दंतेवाड़ा और कांकेर में हुई मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि, इस मुठभेड़ के दौरान बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड का एक जवान भी शहीद हो गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। मुठभेड़ और तलाशी अभियान बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर थाना क्षेत्र में जारी है।
जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है। बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा के अलावा कांकेर में भी सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान चार नक्सलियों को मार गिराया है। कुल मिलाकर अलग-अलग मुठभेड़ों में 22 नक्सली मारे गए हैं। दरअसल, कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं और मुठभेड़ स्थल से स्वचालित हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
इस तरह दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों को सबक सिखाने के लिए फोर्स नक्सलियों के कोर एरिया में घुस गई है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। इस बीच मुठभेड़ में अब तक 22 नक्सली मारे गए हैं।
बीजापुर नक्सल मुठभेड़ को लेकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मैं सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं कि उन्होंने 22 नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि 2026 में पूरा छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के रूप में पहचाना जाएगा। देश के गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। हमारे जवानों का मनोबल ऊंचा है। नक्सली बैकफुट पर हैं और आने वाले समय में हमारा पूरा क्षेत्र नक्सल मुक्त राज्य के रूप में स्थापित होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी