Caste Census: मोदी कैबिनेट ने जाति जनगणना को मंजूरी दे दी है। मूल जनगणना में ही जाति जनगणना की जाएगी। मोदी सरकार ने बुधवार को हुई CCPA की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे ऐतिहासिक बताया है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने जाति जनगणना को भी इसमें शामिल करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर पिछड़ी जातियों को मुख्यधारा में लाने और लंबे समय से अपने हक और अधिकार से वंचित लोगों को सम्मान लौटाने की दृष्टि से यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण है।
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय से जातियों के बीच वैमनस्य बढ़ाकर और उन्हें वोट बैंक का जरिया बनाकर अपने राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध किए हैं। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने हमेशा जाति जनगणना का विरोध किया, जिसका प्रमाण है कि आजादी के बाद आज तक देश में जाति जनगणना नहीं हुई है।
केंद्र की मोदी सरकार का यह निर्णय सामाजिक समरसता को बढ़ाने के साथ हर वर्ग के उत्थान और पिछड़े वर्ग के सम्मान को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सर्व समाज के कल्याण के लिए लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों की कैबिनेट ने फैसला किया है कि आगामी जनगणना में जाति जनगणना को शामिल किया जाएगा। सरकार का यह कदम दर्शाता है कि हम देश और समाज के हितों और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले भी जब समाज के गरीब तबके के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था, तब समाज में कोई तनाव पैदा नहीं हुआ था।
जाति जनगणना कराने के केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी एकता की जीत बताया है। इन नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्र सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस