Bypolls Announced 2025 : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चार राज्यों गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी। आयोग की तरफ से बताए गए कार्यक्रम के अनुसार मतदान 19 जून 2025 (गुरुवार) जबकि नतीजे 23 जून (सोमवार) को घोषित किए जाएंगे। आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पत्रकारवर्ता में दी।
गुजरातः कादी (एससी) और विसावदर
केरलः निलंबूर
पंजाबः लुधियाना उत्तर
पश्चिम बंगालः कालीगंज
इन उपचुनावों की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि ये सीटें विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण खाली हुई है।
राजपत्र अधिसूचना जारीः 26 मई 2025 (सोमवार)
नामांकन की अंतिम तिथिः 2 जून 2025 (सोमवार)
नामांकन पत्रों की जांचः 3 जून 2025 (मंगलवार)
नाम वापसी की अंतिम तिथिः 5 जून 2025 (गुरुवार)
मतदानः 19 जून 2025 (गुरुवार)
मतगणनाः 23 जून 2025 (सोमवार)
चुनाव प्रक्रिया पूर्णः 25 जून 2025 (बुधवार)
निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की अपील की है। आयोग के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही, आदर्श चुनाव आचार संहिता इन क्षेत्रों में लागू हो गई है।
Bypolls Announced 2025 : राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम
इन पांच उपचुनावों को राजनीतिक रूप से खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सभी चार राज्यों में विभिन्न पार्टियों की सरकारें हैं।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC)
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP)
पंजाब में आम आदमी पार्टी (।।च्)
केरल में माकपा (ब्च्प्.ड) सत्ता में हैं।
यह उपचुनाव इन सरकारों के स्थानीय जनाधार और राजनीतिक पकड़ की परीक्षा भी बन सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस