नई दिल्ली/लखनऊ : बिहार राज्य हाई स्पीड और आधुनिक ट्रेन की सुविधा वाला देश का पहला राज्य है। बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत ट्रेन, नमोे भारत रेपिड रेल का संचालन हो रहा है। ऐसे में बिहार हाई स्पीड और आधुनिक ट्रेन की त्रिवेणी बन गया है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने कहा कि देश भर में बिहार एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जहां पर हाई स्पीड व आधुनिक ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिल रही है।
यहां के नागरिकों को वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृत भारत ट्रेन और नमो भारत रेपिड रेल जैसी हाई स्पीड और आधुनिक ट्रेनों में सफर करने की सुविधा दी जा रही है। इन तीनों ही ट्रेनों का संचालन बिहार में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस के अतिरिक्त प्रदेश में दो अमृत भारत ट्रेन का भी संचालन किया जा रहा है। पहली अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से आनंद विहार के लिए और दूसरी अमृत भारत ट्रेन सहरसा से मुंबई के लिए संचालित की जा रही हैं।
वहीं, देश की दूसरी नमो भारत रेपिड रेल का संचालन जयनगर से पटना के बीच शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भी स्टेशनों के पुनर्विकास का काम बड़े स्तर पर किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 98 रेलवे स्टेशनों को चिन्हित किया गया है। इस योजना के तहत पीरपैंती व थावे रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम पूरा भी हो गया है।
गत दिनों ही पीएम मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया था। बिहार के जिन अन्य रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा उनमें पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे बड़े स्टेशन शामिल हैं। केंद्र सरकार का बिहार की परियोजनाओं पर विशेष फोकस है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस