बक्सर: बक्सर में शनिवार की सुबह अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें तीन भाइयों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा किया। लोगों ने ट्रक लगाकर सड़क जाम कर दिया। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई। मृतकों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आज सुबह करीब पांच बजे विनोद सिंह, सुनील सिंह और वीरेंद्र सिंह नहर के पास टहल रहे थे, तभी एक कार में सवार होकर कुछ अपराधी आए और गोलीबारी शुरू कर दी। अपराधियों ने इन तीनों को गोली मार दी। बीच बचाव करने आए दो अन्य सदस्यों को भी अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक इस घटना में विनोद और सुनील सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे गिट्टी-बालू के कारोबार को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे बालू गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। अहियापुर के सामने मुख्य सड़क पर सुनील सिंह की बालू की दुकान पहले से चल रही थी।
कुछ दिन पहले इनका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बताया जा रहा है कि अपराधी वाहन से आए थे और घटना को अंजाम देकर भाग गए। इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष