Jamui Train Accident: बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां हावड़ा-किउल रेलवे सेक्शन पर सिमुलतला स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन हादसे के बाद दूसरी ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ और बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी सिमुलतला स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। इससे शनिवार रात से ही अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। करीब दो दर्जन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बाधित होने से यात्रियों को परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि सीमेंट से लदी मालगाड़ी जसीडीह से झाझा की ओर अप लाइन पर जा रही थी, तभी तेलवा बाजार हॉल्ट के पास पुल नंबर 676 के पास अचानक पटरी से आठ से दस डिब्बे उतर गए। जिससे 5 डिब्बे सीधे पुल से नीचे बरुआ नदी में गिर गए। जबकि इंजन करीब 400 मीटर आगे तेलवा बाजार हॉल्ट के पास रुक गया।
ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने तुरंत सिमुलतला स्टेशन को सूचना दी। जानकारी होते ही रेलवे की अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल संचालन बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि इस रूट पर जल्द ही यातायात बहाल हो जाएगा। इस सेक्शन पर चलने वाली ट्रेनों को अलग-अलग रास्तों से डायवर्ट किया जा रहा है। यह घटना 27 दिसंबर की रात करीब 11:25 बजे हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालगाड़ी जसीडीह से झाझा जा रही थी, तभी अचानक ज़ोरदार आवाज के साथ उसके 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा बरुआ नदी पुल के पास हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस