Bihar Election Result Live : बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान में भाजपा और जदयू की गठबंधन सरकार ने भारी बढ़त बनाकर महागठबंधन को पीछे छोड़ दिया है। वोटों की गिनती जारी होने के साथ ही एनडीए ने 200 सीटों के करीब पहुंचने का दावा किया है, जबकि महागठबंधन के दो प्रमुख नेता, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, दोनों ही पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
बिहार के वैशाली जिले की राघोपुर सीट से महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को भाजपा के सतीश कुमार से हार का सामना करना पड़ रहा है। अब तक के रुझानों के मुताबिक तेजस्वी यादव लगभग 1273 वोटों से पीछे हैं। इस स्थिति ने महागठबंधन को बड़ा झटका दिया है। वहीं, दूसरी ओर महुआ विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव को भी बड़ा नुकसान हुआ है। वह चौथे स्थान पर हैं, जबकि चिराग पासवान के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह और आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन ने बढ़त बना रखी है।
कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी अशोक गहलोत ने भी चुनाव के रुझानों पर निराशा जताई है और चुनावी प्रचार के दौरान वितरित की गई राशि को एक प्रमुख कारण माना है। उनका कहना था कि इस तरह के कदम चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं और इसका असर नतीजों पर पड़ा है।
वहीं, जेडीयू कार्यालय में उत्सव का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता शंख, घंटा और घड़ियाल बजाकर अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं। इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के अनुसार, जेडीयू को अब तक 81 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि बीजेपी 78 सीटों पर आगे है। चिराग पासवान की पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को भी खुशखबरी मिली है, क्योंकि वह 22 सीटों पर आगे चल रही है। इस चुनावी रुझान ने दिखा दिया है कि एनडीए की विजय की ओर बढ़ रही है, जबकि महागठबंधन को अपनी स्थिति सुधारने के लिए कठिन संघर्ष करना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस