Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बेगूसराय में आयोजित एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस और आरजेडी पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा, लालू और सोनिया की राजनीति में उनके परिवार के सदस्य ही प्रमुख बनना चाहते हैं। लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री पद और दिल्ली में प्रधानमंत्री पद खाली नहीं है। अब आपके बेटों का नंबर नहीं आने वाला। शाह ने अपने भाषण की शुरुआत राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की और फिर एक बार फिर बिहार में जंगलराज की वापसी के खतरे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी शासन के समय बिहार अपराध और अपहरण की राजधानी बन गया था, लेकिन एनडीए सरकार बिहार को विकास की नई राह पर लेकर आए हैं।
अमित शाह ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भी कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल और लालू वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों के रक्षक बन रहे हैं। शाह ने ये भी कहा कि बीजेपी बिहार से हर घुसपैठिए को पहचानकर निकालने का काम करेगी। इसके अलावा, उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में च्थ्प् पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। और आरोप लगाया कि लालू यादव इस संगठन के समर्थकों को जेल से रिहा करने के सपने देख रहे हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी अमित शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि लालू और राबड़ी शासन के दौरान चारा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला और होटल घोटाले जैसे बड़े भ्रष्टाचार हुए। वहीं कांग्रेस पर 2004 से 2014 तक 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों का आरोप लगाया। शाह ने मोदी सरकार और नीतीश कुमार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की बात खारिज की।
अपने भाषण में राम मंदिर का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर बाबर ने तोड़ा था, लेकिन 70 साल तक कांग्रेस और उसके साथी कुछ नहीं कर पाए। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर मोदी की वजह से बन रहा है। उन्होंने जनता से छक्। उम्मीदवारों को जिताने की अपील की और कहा कि बिहार का विकास नक्सलवाद और भ्रष्टाचार फैलाने वालों से नहीं होगा, बल्कि मोदी और नीतीश के नेतृत्व में ही संभव है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस