Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। पिछले सभी रिकार्ड टूटते नजर आ रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 64.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा मतदान प्रतिशत माना जा रहा है। जनता के उत्साह और उमंग ने साफ कर दिया है कि इस बार का चुनाव राज्य की सियासत में अहम मोड़ साबित हो सकता है। इस चरण में कुल तीन करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएं मतदाता शामिल थे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिल रही थीं। खासकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की सक्रियता ने मतदान प्रतिशत को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की थी। सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे और लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की गई। आयोग ने बताया कि मतदान के दौरान कहीं से किसी बड़े उपद्रव या हिंसक घटना की सूचना नहीं मिली।
पहले चरण के मतदान के बाद अब सभी की निगाहें 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण पर टिकी हैं, जिसमें 122 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 14 नवंबर 2025 को की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार बिहार की जनता विकास, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर मतदान कर रही है। पहले चरण की बंपर वोटिंग से यह संकेत मिलता है कि मतदाता बदलाव के प्रति गंभीर हैं और इस बार का जनादेश काफी चौंकाने वाला हो सकता है।
इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस