Bhai Dooj: भाई-बहन के बीच पवित्र प्यार, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का त्योहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृहमंत्री अमित ने देश को बधाई दी।
PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट किया, "भाई दूज पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। भाई-बहनों के बीच आपसी प्यार और विश्वास का प्रतीक यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सौभाग्य लाए। मेरी कामना है कि इस रिश्ते का बंधन और मजबूत हो।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा, “भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का यह पर्व आप सभी के जीवन में अपार खुशियां, सौहार्द और समृद्धि लाए।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भाई दूज पर देश को बधाई देते हुए 'X' पर लिखा, "भाई दूज के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, जो हमारी संस्कृति में गहराई से बसा है। यह दिन आप सभी के लिए शुभ हो।"
इस बीच, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने आधिकारिक 'X' संदेश में इस त्योहार को भारतीय मूल्यों और सनातन परंपराओं से जोड़ते हुए लिखा, "भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और समर्पण के प्रतीक 'भाई दूज' के पावन पर्व पर मैं सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। समृद्ध सनातन परंपराओं को मजबूत करने वाला यह पवित्र त्योहार लोक आस्था और रिश्तों के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है। यह त्योहार आप सभी को सुख, समृद्धि, आनंद और स्नेह प्रदान करे, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।"
गौरतलब है कि भाई दूज, जिसे यम द्वितीया भी कहते हैं, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन लेते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी