बांदाः अनुसूचित जाति की दुष्कर्म पीड़िता ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया था।
अधिक जानकारी के लिए बता दें कि 17 अप्रैल बुधवार की रात 55 वर्षीय अनुसूचित जाति की महिला घर के बाहर लेटी थी। तभी गाँव के ही राजेन्द्र उर्फ़ कल्लू द्विवेदी पुत्र पद्दन द्विवेदी निवासी स्योढा थाना गिरवां उसे घर से घसीटकर सुनसान इलाक़े में ले गया जहां उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
हालाँकि महिला ने बचाव के लिए खूब संघर्ष किया था। परन्तु दरिंदे ने नशे की हालत में उसे खूब नोचा। कई जगह उसको काट भी लिया था। जब वह बेहोश हो गई तो वहीं छोड़कर भाग गया। सुबह होने पर गाँव वालों ने बेहोशी हालत मे पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर आरोपी के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
आरोपी कल्लू को पुलिस ने पहले ही गिरफ़्तार कर लिया था। इस मामले की जांच सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी कर रही थीं। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया है।
गिरवां थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई है। आरोपी को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। डॉक्टरों के एक पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसकी वीडियोग्राफी भी होगी।
मृतिका के चचेरे भाई कमलेश मे बताया कि 17 अप्रैल से लगातार उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। डाक्टरों के द्वारा इलाज किया गया है। हालाँकि कल डॉक्टर कानपुर रेफर करने को बोल रहे थे। परन्तु पैसे नहीं होने के कारण उसे किसी अन्य अस्पताल में नहीं ले जाया गया। मौत की जानकारी मिली है। हम सब लोग मेडिकल कॉलेज जा रहे हैं। अब उस दरिंदे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस