रांची: आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत रांची स्थित सदर अस्पताल ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है, जिससे झारखंड ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, डॉ. इरफान अंसारी ने इस ऐतिहासिक पल को पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया और इसे झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों का फल करार दिया।
डॉ. अंसारी ने कहा, "जब एक चिकित्सक राज्य का स्वास्थ्य मंत्री बनता है, तो उसकी सोच और दृष्टिकोण अलग होता है। हमारे प्रयासों का मुख्य उद्देश्य राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाना था, और इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पहले जिस अस्पताल को लोग नहीं जानते थे, आज वही अस्पताल देशभर में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। यह सफलता न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का कारण है।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, अजय कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल ने जिला अस्पतालों के बीच देश में पहला स्थान और मेडिकल कॉलेज सहित सरकारी संस्थानों की श्रेणी में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता अस्पताल की चिकित्सा टीम की कठिन मेहनत और समर्पण का नतीजा है। उन्होंने अन्य अस्पतालों से भी इस मॉडल पर कार्य करने की अपील की, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में समानता लायी जा सके।
सदर अस्पताल ने अब तक दो लाख से अधिक आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की है। यहां के चिकित्सकों ने गंभीर बीमारियों और जटिल ऑपरेशनों में भी मरीजों को बिना किसी आर्थिक बोझ के समुचित इलाज उपलब्ध कराया है। इसके अलावा, अस्पताल ने हृदय रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग और श्वसन तंत्र जैसी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार भी किया है, जिससे दूरदराज के गरीब मरीजों को राहत मिल रही है। यह सफलता राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सुधार और समृद्धि की दिशा में एक अहम कदम है।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का 62 साल की आयु में निधन, PM Modi ने जताया शोक
Ranveer Singh Threat: बिश्नोई गैंग के धमकीबाज 'हैरी बॉक्सर' की अब खैर नहीं, लुक आउट सर्कुलर जारी
Congress Protest in AI Impact Summit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक्शन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, आरोपों का बताया निराधार