अयोध्याः नगर के हृदय स्थल चौक क्षेत्र में नजूल की 9275.23 वर्ग मीटर भूमि पर एक भव्य व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, पार्किंग सुविधा और फूड कोर्ट के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा वित्त पोषित इस परियोजना की जिम्मेदारी अयोध्या विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था, शहरी सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित व्यावसायिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
अय़ोध्या में इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग सुविधा, भू-तल, प्रथम और द्वितीय तल पर 200 से अधिक दुकानों का निर्माण और शीर्ष तल पर फूड कोर्ट की व्यवस्था होगी। यह काम्प्लेक्स स्थानीय व्यापारियों को नए अवसर प्रदान करेगा और निवासियों को विश्वस्तरीय खरीदारी का अनुभव देगा। इसके साथ ही चौक बाजार में पार्किंग समस्या का भी स्थायी समाधान हो जाएगा।
सर्वे में 189 प्रभावित संपत्तियों की हुई है पहचान
अयोध्या विकास प्राधिकरण, नजूल विभाग और नगर निगम के संयुक्त सर्वे में 189 प्रभावित संपत्तियों की पहचान की गई है, जिनमें दुकानें, चबूतरे और आवास शामिल हैं। 12 जून को नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने नजूल भूमि पर मौजूद नगर निगम के जर्जर और अस्थायी ढांचों के साथ-साथ 9 जर्जर दुकानों को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त किया। परियोजना से प्रभावित दुकानदारों के लिए पुनर्वास की व्यापक योजना बनाई गई है। चिन्हित दुकानदारों को नवनिर्मित व्यावसायिक काम्प्लेक्स में दुकानें आवंटित की जाएंगी। निर्माण कार्य के दौरान व्यवसायिक गतिविधियों के लिए परियोजना स्थल के समीप अस्थायी व्यवस्था की जाएगी।
आवासीय संरचनाओं को पुनर्वास के बाद ही हटाया जाएगा, जिससे प्रभावित लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में इन सभी फैसलों को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना अयोध्या के शहरी विकास और आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रभावित लोगों का पुनर्वास सुचारू रूप से हो और परियोजना समय से पूरी हो।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस