Amit Shah Jammu and Kashmir Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। अमित शाह के जम्मू-कश्मीर पहुंचते ही पाकिस्तान बिलबिला उठा है और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान सेना ने सीजफायर का उल्लंघन कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने आज पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर तोड़ा। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के दौरान कोई घुसपैठ न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इससे पहले 1 अप्रैल को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में LOC पर बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। जिसका भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया।
खबरों की माने तो पुंछ, राजौरी, कठुआ और किश्तवाड़ जिलों के पहाड़ी इलाकों में आतंकवादी सक्रिय हैं। 23 मार्च को कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय सीमा में घुसपैठ कर आए पांच आतंकवादियों का स्थानीय पुलिस की एक टीम ने सामना किया था। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
शेष तीन आतंकवादियों का पता लगाने के लिए संयुक्त बलों ने कठुआ और राजौरी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में अपना 'तलाश और मारो' अभियान तेज कर दिया है। दरअसल आतंकवादी राजौरी और पुंछ जिलों में घुसपैठ करने के लिए कठुआ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि आतंकवादियों की नापाक साजिश को नाकाम करने के लिए घने जंगलों में सेना के लगभग 4,000 विशेष रूप से प्रशिक्षित पैरा कमांडो तैनात है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार शाम को जम्मू पहुंचे थे। जम्मू में भाजपा विधायकों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। शाह के दौरे के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी