Amarnath Yatra 2025 : भारी बारिश के चलते एक दिन के लिए स्थगित अमरनाथ यात्रा को फिर बहाल कर दिया गया है। गुरुवार को बालटाल बेस कैंप से श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति मिलने के बाद अमरनाथ यात्रा में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख को पार पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा की है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, "बाबा अमरनाथ असंभव को संभव बनाते हैं। उनके आशीर्वाद से गुरुवार को पवित्र तीर्थयात्रा 4 लाख के आंकड़े को पार कर गई। मैं इस चमत्कार के लिए भगवान शिव को नमन करता हूं और इस पवित्र तीर्थयात्रा को श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य अनुभव बनाने में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।" उन्होंने लिखा, "देश-विदेश से आने वाले और आने वाले श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या भारत की एकता और चुनौतियों से पार पाने के उसके संकल्प का प्रमाण है। मैं उन श्रद्धालुओं का तहे दिल से आभारी हूं जिन्होंने अपार आस्था दिखाई और हमारी अमूल्य आध्यात्मिक विरासत को मज़बूत किया।"
दरअसल गुरुवार सुबह जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं की आवाजाही स्थगित कर दी गई, लेकिन बाद में श्रद्धालुओं को गंदेरबल जिले के बालटाल आधार शिविर से अमरनाथ गुफा की ओर जाने की अनुमति दे दी गई। तीर्थयात्री पारंपरिक पहलगाम मार्ग या छोटे बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर पहुंचते हैं। पहलगाम की ओर से यात्रा करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल आधार शिविर का उपयोग करने वाले तीर्थयात्री दर्शन के बाद उसी दिन शिविर में लौट आते हैं।
गौरतलब है कि इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक 4 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। भक्ति, उत्साह और सुरक्षा के विशेष प्रबंधों के साथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। छड़ी मुबारक की अंतिम यात्रा 4 अगस्त से शुरू होकर 9 अगस्त रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। इस बार सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर सेवाएं भी बंद हैं और यात्रा पूरी तरह पैदल ही की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस