Operation Sindoor: आतंक के फन को कुचलने के अपने दृढ़ संकल्प के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक ने आतंकियों को नेस्ताबूत कर दिया है। बुधवार की सुबह 10ः30 बजे भारत ने प्रेस कान्फ्रेंस कर पूरी दुनिया को इसकी जानकारी दी। इसमें भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया अंसारी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी और ऑपरेशन सिंदूर को न्याय की कार्रवाई बताया। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं कर्नल सोफिया अंसारी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह, जिन्होंने पूरी दुनिया को भारत के शौर्य की जानकारी दी।
व्योमिका सिंह ने वर्तमान समय में भारतीय वायुसेना की सबसे बेहतरीन विंग कमांडरों में से एक है। वह 18 दिसंबर 2004 को भारतीय वायुसेना में कमीशन हुई थीं। चीता, चेतक जैसे लड़ाकू हेलीकॉप्टरां को उड़ाने में माहिर व्योमिका सिंह को 13 साल बाद विंग कमांडर की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने पढ़ाई के दौरान क्लास 6 में ही भारतीय वायुसेना में जाने का सपना संजो लिया था। एक साक्षात्कार में खुद व्योमिका ने बताया था कि एक बार उनके क्लास में नाम को लेकर बहस चल रही थी। जब मैंने अपना नाम बताया, जिसका अर्थ था कि आसमान को मुट्ठी में रखे। इसके बाद से ही मैंने भारतीय वायुसेना में जाने का निर्णय ले लिया।
ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी हिंदी में देने वाली कर्नल सोफिया अंसारी इस समय कॉर्प्स ऑफ सिग्नल से जुड़ी हुई हैं। वह इंडियन आर्मी के पूरे कॉन्टिजेंट को एक साथ कई देशों की सैन्य एक्सरसाइज में लीड कर चुकी हैं। 2016 में वह एक्सरसाइज फोर्स 18 मिलिट्री ड्रिल का हिस्सा बनकर उसे लीड भी कर चुकी हैं। सैन्य परिवार से आने वाली सोफिया बायोकेमेस्ट्री में डिग्री ले चुकी हैं और 6 साल तक संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में भी भारत की तरफ से योगदान दे चुकी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस