Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का विमान AI171 उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा था। विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे। जिसमें 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे। इस हादसे के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। सभी उड़ानों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
एयरलाइन के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद से दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। जिनमें 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। विमान में 10 केबिन क्रू और दो पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल व क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमीत सभरवाल लंबे समय से एयर इंडिया के पायलट हैं और उन्हें 8,200 से अधिक उड़ान घंटों का अनुभव है। जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर, जिन्होंने 1,100 घंटे उड़ान भरी थी।
उधर इस हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद दिल्ली से अहमदाबाद के लिए जाने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान का विवरण जांच लें।
संकट की इस घड़ी में यात्रियों से अनुरोध है कि वे समन्वय और धैर्य बनाए रखें ताकि हवाई अड्डे के अधिकारी स्थिति को जल्द नियंत्रित कर सकें। हालांकि, इस दुर्घटना में जान-माल का कितना नुकसान हुआ है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एयरलाइन ने दुर्घटना से संबंधित अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 स्थापित किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस