जालौन : जहां एक तरफ सरकार न्याय के प्रति लगातार सशक्त है तो वहीं दूसरी तरफ अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं और अपराधियों को सरकार द्वारा कठोरतम सजा भी दिलाई जा रही है, आपको बता दें कि जालौन के माधौगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एडीजे पॉक्सो कोर्ट उरई ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी राजू को 20 साल की कैद और 80 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
मामला 4 मार्च 2017 का है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली माधौगढ़ में अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में राजू के अलावा राममिलन, अवधेश और आनंद कुमारी को आरोपी बनाया गया था। और आपको बता दें कि पुलिस ने विवेचना के दौरान साक्ष्य और गवाहों के बयान एकत्र किए। 11 अगस्त 2017 को आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया गया और अभियोजन पक्ष और पुलिस की मेहनत रंग लाई।
कोर्ट ने राजू को दोषी करार दिया। इससे पहले 18 अप्रैल 2025 को राममिलन और अवधेश को भी सजा सुनाई गई थी। आनंद कुमारी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था। इस फैसले से पीड़ित परिवार को राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और अभियोजन टीम की सराहना की है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी