Delhi-NCR Weather: पूरे देश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है, लगभग सभी राज्य में कोहरा और शीतलहर के चपेट में है। वहीं दिल्ली-NCR क्षेत्र में ठंड लगातार बढ़ रही है। बुधवार रात को तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है। IMD के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा।
IMD के अनुसार, 11, 12 और 13 दिसंबर को दिन का तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इन सभी दिनों में हल्का कोहरा भी रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है, वहीं तेज़ हवाओं से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में भी थोड़ा सुधार हुआ है। हालांकि, यह सुधार लोगों को राहत देने के लिए काफी नहीं है, क्योंकि ज़्यादातर स्टेशनों पर AQI अभी भी 'खराब' से 'बहुत खराब' कैटेगरी में दर्ज किया जा रहा है।
गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन कई इलाकों में अभी भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इंदिरापुरम में AQI 288, लोनी में 375, संजय नगर में 268 और वसुंधरा में 319 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज़्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशन 300 से ऊपर की कैटेगरी में बने हुए हैं, जिसमें मुकरबा चौक पर 315, आनंद विहार में 303, अशोक विहार में 332, बवाना में 335, चांदनी चौक में 309 और DTU में 333 है।
इसके अलावा, नोएडा में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ है। हालांकि कुछ इलाकों में थोड़ा सुधार देखा गया, लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सेक्टर-125 में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 309, सेक्टर-62 में 248, सेक्टर-1 में 292 और सेक्टर-116 में 332 दर्ज किया गया। हालांकि कुछ इलाकों में AQI 300 से नीचे आ गया है, लेकिन हवा में मौजूद बारीक कणों की वजह से लोगों को अभी भी सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश और आंखों में जलन हो रही है। तेज़ हवाओं से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग और पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, स्थिति को सामान्य होने में समय लगेगा। सर्दियों और कोहरे की शुरुआत के साथ, आने वाले दिनों में हवा की क्वालिटी में खास सुधार होने की संभावना नहीं है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस