Punjab Police Constable Recruitment Answer Key 2025: पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जारी कर दी है। यहां एग्जाम देने वाले उम्मीदवार अपने उत्तरों की खुद जांच करके यदि कोई आपत्ति है, तो 23 जून 2025 तक इसे ऑनलाइन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बता दें कि यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) चार मई से आठ जून 2025 के बीच कई चरणों में कराई गई थी। इस परीक्षा के जरिए 1746 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होनी है, जिन्हें पंजाब पुलिस के जिला और सशस्त्र कैडर में रखा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक चली थी। परीक्षा अंग्रेजी और पंजाबी दोनों भाषाओं में ली गई थी।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा। सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती 2025 की जारी आंसर की पर अगर किसी उम्मीदवार को कोई त्रुटि दिखती है तो वह तय तिथि से पहले आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और सबूतों के साथ आपत्ति दर्ज करानी होगी। सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम उत्तर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।
उत्तर कुंजी की समीक्षा करने और अंतिम परिणाम घोषित करने के बाद, योग्य उम्मीदवारों को पीएसटी और पीएमटी के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक परीक्षण में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
एनडीए से लेकर सीडीएस में सेलेक्शन का ये है प्रोसेस
SSC CGL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 12,256 पदों पर होगी भंपर भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
BTSC में फूड एनालिस्ट के कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
Neet exam paper leak: नीट परीक्षा को लेकर जयपुर में प्रदर्शन, 5 करोड़ मुआवजे की मांग
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स