नई दिल्लीः सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। नॉर्थ इंडिया टेक्निकल कंसल्टेंसी ऑर्गनाइजेशन लिमिटेड (एनआईटीसीओएन) ने जूनियर इंजीनियर के कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 100 पदों में से 80 पद जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए और 20 पद जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 8 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इसके अलावा अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना भी आवश्यक है।
आयु सीमा के अनुसार, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जाएगी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 55,932 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 885 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 531 रुपये शुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनआईटीसीओएन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती, जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार
NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म आज जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ! ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट