Indian Bank SO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 350 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न तकनीकी, वित्तीय और प्रबंधकीय पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कई अहम पद शामिल हैं। इनमें मैनेजर-क्रेडिट और मैनेजर-फाइनेंस के 80-80 पद, मैनेजर-फाइनेंशियल एनालिस्ट के 40 पद, सीनियर मैनेजर-क्रेडिट और सीनियर मैनेजर-फाइनेंस के 20-20 पद प्रमुख हैं। इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट, मानव संसाधन, मार्केटिंग, आईटी, नेटवर्क ऑपरेशन, डेटा एनालिस्ट, विदेशी मुद्रा डीलर और सिविल इंजीनियर जैसे विविध क्षेत्रों में भी अवसर दिए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में BE/BTech, MCA, MSc, MBA (Finance), CA, ICWA, CFA या ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव भी अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। इसलिए आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 22 से 27 वर्ष और अधिकतम आयु 31 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1000 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 175 रुपये निर्धारित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें लिखित या ऑनलाइन परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 48,480 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, जो बैंकिंग सेक्टर में आकर्षक पैकेज माना जाता है।
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
अन्य प्रमुख खबरें
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की TBRL में 14 पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू
यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, क्लर्क समेत इन पदों पर 6 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: NITCON में जूनियर इंजीनियर के 100 पदों पर निकली भर्ती
CBSE Class 10th Result: खत्म हुआ इंतजार ! जानें कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन मौका, इन पर पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
यूपी सरकार ने फिर निकाली बंपर भर्तियां, 22 मई से शुरू होंगे आवेदन
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के साथ 8वीं का परिणाम भी आज होगा जारी