गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने संविदा, प्रतिनियुक्ति और सेवानिवृत्ति के आधार पर विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत सिविल क्षेत्र से जुड़े अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों के लिए कुल 5 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार जिन पदों पर भर्ती की जाएगी उनमें जनरल मैनेजर (सिविल मेंटेनेंस), ज्वाइंट जनरल मैनेजर/सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल मेंटेनेंस), ज्वाइंट जनरल मैनेजर/सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल क्यूए/क्यूसी), सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल अंडरग्राउंड/टनल/एलिवेटेड) और डिप्टी जनरल मैनेजर (सिविल सेफ्टी) के एक-एक पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मई से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल जीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन के साथ इंडस्ट्रियल सेफ्टी में डिप्लोमा भी मांगा गया है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का कार्य अनुभव होना जरूरी है।
आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 से 62 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना 16 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए अनुभव और आयु सीमा में भिन्नता हो सकती है।
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार प्रतिमाह लगभग 1 लाख रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले जीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर उपलब्ध संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन आईडी व पासवर्ड की मदद से आवेदन फॉर्म भरना होगा।
फॉर्म भरते समय सभी आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होंगी। साथ ही जरूरी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करने होंगे। आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें। अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि पात्रता, अनुभव और अन्य आवश्यक शर्तों की पूरी जानकारी मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
लखनऊ में शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन, रेंगकर पहुंचे शिक्षा आवास
SBI में 821 पदों पर बंपर वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
CBSE 10th result से नाखुश छात्र 15 से 21 मई तक दे सकते हैं सेकेंड एग्जाम
NEET (UG) 2026: नीट री-एग्जाम की तैयारी, चूक को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
NEET UG 2026 paper leak: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिलाल परिवार के 5 सदस्य शामिल
इंडियन आर्मी में जेईई छात्रों के लिए मौका, 17 से 18 लाख का पैकेज
भारत बना चिप टैलेंट का नया हब, GCC में रिकॉर्ड भर्ती, 3 महीने में 3,549 ओपन रोल्स
'नीट परीक्षा खत्म होनी चाहिए', सीएम विजय का परीक्षा सिस्टम पर प्रहार
NEET Exam Cancelled 2026: पेपर लीक के चलते नीट यूजी परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
CBSE 12th Result 2026: इंतजार खत्म आज जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट ! ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
उत्तर प्रदेश में हवलदार पद पर निकली 209 बंपर वैकेंसी, 18 साल वाले भी कर सकते हैं अप्लाई
Neet ug exam paper leak: नीट पेपर लीक! 300 में से 140 प्रश्न ज्यों का त्यों
PSEB 10th result 2026 out: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड