CBSE 10th Compartment Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कभी भी कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 जारी कर सकता है। जानकारों की माने तो सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का नतीजे अगले 48 घंटों में जारी किया जा सकता है। हालांकि, परिणामों की आधिकारिक तारीख बोर्ड की अधिसूचना जारी होने के बाद ही पता चलेगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइड cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 देखने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र इन वेबसाइड पर रिजल्ट जारी होने से लेकर स्कोरकार्ड चेक करने तक हर नई जानकारी का लाइव अपडेट जान सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 वेबसाइट के साथ-साथ एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।
बता दें कि सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा (CBSE 10th Compartment Result 2025) का 15 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। इससे पहले, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम 1 अगस्त को जारी किए गए थे। वहीं, 2024 में 12वीं कंपार्टमेंट का परिणाम 2 अगस्त और 10वीं कंपार्टमेंट का परिणाम 5 अगस्त को घोषित किया गया था। वहीं, छात्र 18 से 19 अगस्त तक 10वीं कंपार्टमेंट परिणाम के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की TBRL में 14 पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू
यहां निकली हैं बंपर भर्तियां, क्लर्क समेत इन पदों पर 6 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: NITCON में जूनियर इंजीनियर के 100 पदों पर निकली भर्ती
CBSE Class 10th Result: खत्म हुआ इंतजार ! जानें कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन मौका, इन पर पदों पर निकली बंपर वैकेंसी
यूपी सरकार ने फिर निकाली बंपर भर्तियां, 22 मई से शुरू होंगे आवेदन
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के साथ 8वीं का परिणाम भी आज होगा जारी