नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। यहां तीन दिन से लगातार शेयर बाजार में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। इसी कड़ी में आज कारोबारी सत्र के शुरुआत से ही अमेरिकी डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा और आज भी बाजार में गिरावट नजर आ रही है । वहीं दूसरी तरफ, एशियाई बाजारों में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। यहां बुधवार को कारोबारी सत्र के समापन से कुछ देर पूर्व मुनाफा वसूली के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए थे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.02 अंक की सांकेतिक गिरावट के साथ 6,092.16 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नैस्डेक ने 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,973.55 अंक तक पहुंचकर कारोबार समाप्त किया था। फिलहाल अमेरिकी बाजार डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज सुबह 0.16 प्रतिशत का उछाल आया है, जिसकी वजह से सेंसेक्स 43,052.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार जमकर बिकवाली देखी गई थी। इस कारण एफटीएसई इंडेक्स 0.46 प्रतिशत कमजोर होकर 8,718.75 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स में 0.77 प्रतिशत की गिरावट आई और सेंसेक्स 7,558.16 अंक और डीएएक्स इंडेक्स 0.61 प्रतिशत टूट कर 23,498.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी तरफ, एशियाई बाजारों में खरीदारी का रुख बना हुआ है। यहां आज के कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। कोस्पी इंडेक्स आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया है। यह सूचकांक 1.79 प्रतिशत लुढ़क कर 3,053.59 अंक पर कारोबार कर रहा है।
हैंग सेंग इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 24,369.07 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी कड़ी में गिफ्ट निफ्टी में 0.18 प्रतिशत की तेजी देखी गई है, यह 25,305.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,519.20 अंक पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज 511.42 अंकों की बड़ी छलांग लगाई और 1.31 प्रतिशत उछल कर 39,453.49 अंक पर पहुंच गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,116.19 अंक, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,857.31 अंक, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की छलांग लगा कर 3,459.66 अंक और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 3,926.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड