Fuel Price Stabilization Mechanism: वैश्विक बाजार में लगातार बढ़ती अस्थिरता के बीच केंद्र सरकार अब पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एक बड़े कदम की तैयारी में है। India सरकार “ईंधन मूल्य स्थिरीकरण तंत्र” (Fuel Price Stabilization Mechanism) पर गंभीरता से विचार कर रही है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को अचानक होने वाली मूल्य वृद्धि से राहत देना है।
प्रस्तावित तंत्र एक विशेष बफर सिस्टम पर आधारित होगा, जो तब सक्रिय किया जाएगा जब ईंधन की कीमतों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। यह प्रणाली कृषि उत्पादों के लिए पहले से लागू मूल्य स्थिरीकरण तंत्र की तरह काम कर सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि का पूरा असर सीधे उपभोक्ताओं पर न पड़े।
दुनिया भर में ऊर्जा बाजार इस समय भारी दबाव में हैं। खासतौर पर West Asia में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित किया है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ता है। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा होता है, जो आम जनता की जेब पर भारी पड़ता है।
मोदी सरकार आम जनता की ऊर्जा जरूरतों को लेकर काफी संवेदनशील है। इसलिए वर्तमान हालातों को देखते हुए सरकार एक अलग “फ्यूल बफर फंड” बनाने पर विचार कर रही है, जिसमें पेट्रोल, डीजल और एलपीजी को शामिल किया जाएगा। जब कीमतों में अचानक उछाल आएगा, तब इस फंड के जरिए बाजार में हस्तक्षेप किया जाएगा, जिससे कीमतों को स्थिर रखा जा सके। यह प्रणाली स्थायी सब्सिडी की तरह नहीं होगी, बल्कि एक अस्थायी उपाय के रूप में काम करेगी। कीमतें सामान्य होने पर बफर को फिर से भर दिया जाएगा।
इस प्रस्ताव को लेकर Ministry of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Consumer Affairs और अन्य संबंधित विभागों के बीच बातचीत जारी है। इन चर्चाओं में यह तय किया जा रहा है कि किस स्थिति में और कितनी सीमा तक हस्तक्षेप किया जाएगा। इसमें वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतकों को आधार बनाया जा सकता है।
यह प्रस्तावित तंत्र भारत के मौजूदा रणनीतिक कच्चे तेल भंडार से पूरी तरह अलग होगा। रणनीतिक भंडार का उद्देश्य आपूर्ति में गंभीर बाधा आने पर देश की जरूरतों को पूरा करना है, जबकि यह नया तंत्र केवल कीमतों में अस्थिरता को नियंत्रित करने पर केंद्रित रहेगा। यदि यह योजना लागू होती है, तो इसका सबसे बड़ा फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस कारण अचानक कीमतों में बढ़ोतरी से राहत मिलेगी। महंगाई दर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। घरेलू खपत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिरता को मजबूती मिलेगी। इसलिए केंद्र सरकार का यह कदम खासतौर पर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के लिए राहतकारी साबित हो सकता है।
फिलहाल यह प्रस्ताव चर्चा के चरण में है, लेकिन जिस तेजी से वैश्विक परिस्थितियां बदल रही हैं, उसे देखते हुए सरकार जल्द ही इस पर निर्णय ले सकती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम भारत की ऊर्जा नीति में एक बड़ा सुधार साबित हो सकता है और भविष्य में कीमतों की अनिश्चितता को काफी हद तक कम कर सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीएम मोदी की अपील पर क्या है विशेषज्ञों की राय, आर्थिक दबाव से कितना उबर सकता है भारत ?
Gold Stocks Crash: PM मोदी की अपील से ज्वेलरी शेयरों में भारी गिरावट, इन बड़ी कंपनियों को झटका
West Bengal में कारोबार की नई उम्मीद: निवेश, उद्योग और रोजगार को लेकर बढ़ा भरोसा
Global Tension से चमका सोना-चांदी: Gold नई ऊंचाई पर, Silver 2.60 लाख रुपए के पार
US-Iran Tension से सहमा बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
वैश्विक तनाव के बीच चमका सोना-चांदी, डॉलर हुआ कमजोर, निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी
ADB Report 2026: वैश्विक वैल्यू चेन की बदली तस्वीर, बढ़े रोजगार के अवसर, कम हुई गरीबी