मुंबई: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट रही। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 29 अंक की मामूली तेजी के साथ 84,702 और निफ्टी 2 अंक की बढ़त के साथ 25,911 पर था।
शुरुआती कारोबार में कुछ सेगमेंट्स में तेजी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, ऑटो, मेटल और सर्विसेज सेक्टर हरे निशान में थे। हालांकि, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटीज इंडेक्स लाल निशान में थे।
लार्जकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 50 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,872 पर था, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 31 अंक की मामूली गिरावट आई और यह 18,123 पर था।
सेंसेक्स में प्रमुख गेनर्स में इन्फोसिस, एचयूएल, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल थे। वहीं, एचडीएफसी बैंक, बीईएल, पावर ग्रिड, सन फार्मा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, इटरनल और एक्सिस बैंक लूजर्स में रहे।
बाजार के जानकारों का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े संकेत के अभाव में भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में रह सकते हैं। निवेशकों को गिरावट पर चुनिंदा सेक्टर में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए, जबकि अधिक वैल्यूएशन वाले लार्ज, मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स से बचना चाहिए।
वैश्विक बाजारों में भी मिलाजुला रुझान देखा गया। टोक्यो और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि सोल, हांगकांग और शंघाई लाल निशान में थे। कच्चे तेल की कीमतों में भी कमजोरी बनी रही, डब्ल्यूटीआई क्रूड 60.45 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 64.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड