नई दिल्लीः केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रही है। इसका आकार आने वाले समय में आठ ट्रिलियन डॉलर कर पहुंच जाएगा।
हरदीप सिंह पुरी ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत वर्तमान में दो ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है और 6.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से आगे बढ़ रहा है। इसी रफ्तार से आने वाले समय में देश आठ ट्रिलियन डॉलर तक की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। देश की अर्थव्यवस्था बढ़ने का असर प्रत्यक्ष तौर पर नागरिकों पर पड़ता है। देश में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ती हैं और प्रति व्यक्ति आय में इजाफा होता है। दुनिया इंटर कनेक्टेड है इसलिए गुड्स और सर्विसेज का एक्सचेंज भी बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था बढ़ने से दुनिया में आपकी स्वीकार्यता बढ़ती है। यही नहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अप्रैल 2025 में कहा था कि 2025 में भारत की नॉमिनल जीडीपी बढ़कर 4,187.017 अरब डॉलर हो जाएगी। वहीं, जापान की जीडीपी का आकार 4,186.431 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।
आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकता है। 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर सकती है और इस दौरान जीडीपी का आकार 5,069.47 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। वहीं, 2028 तक भारत की जीडीपी का आकार 5,584.476 अरब डॉलर होगा, जबकि इस दौरान जर्मनी की जीडीपी का आकार 5,251.928 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। आईएमएफ के मुताबिक, 2025 में अमेरिका 30,507.217 अरब डॉलर के आकार के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वहीं, चीन 19,231.705 अरब डॉलर के साथ दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
RBI Repo Rate: नहीं कम होगी आपके लोन की EMI, आरबीआई ने नहीं घटाया रेपो रेट
LPG Price Hike: दिवाली से पहले बड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम
शिरीष चंद्र मुर्मू RBI के नए डिप्टी गवर्नर नियुक्त, तीन साल का होगा कार्यकाल
Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें कितने बढ़ गये दाम
अब आतंकियों को ट्रेनिंग देगी पाकिस्तानी सेना ! जैश, हिजबुल और लश्कर पर होगा डायरेक्ट कंट्रोल
भारतीय शेयर बाजार: नई दिशा की ओर, RBI बैठक और वैश्विक घटनाओं पर टिकी चाल
अमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों पर भारी दबाव
Stock Market news updates: भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, स्मॉल और मिडकैप में दिखा जोश
Analysis: दीपावली से दीपावली तक सोना-चांदी बना निवेशकों का सोना: एक साल में 43 प्रतिशत तक का रिटर्न
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, दबाव में एशिया के बाजार
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, आईटी शेयरों पर दबाव, निवेशकों की सतर्कता बढ़ी
जीएसटी सुधार से देश में कारोबार करना होगा आसान, जीडीपी 20 लाख करोड़ रुपए बढ़ेगी : अश्विनी वैष्णव
डीआईआई ने रिकॉर्ड 5.3 लाख करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी, 2025 के मात्र 9 महीनों में 2024 का आंकड़ा पार