मुंबई: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में सकारात्मक रुख के साथ खुला, जिसमें जीएसटी दरों में कटौती की वजह से बाजार में तेजी आई। आज सुबह 9:25 बजे, सेंसेक्स 557 अंक (0.69 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 81,126 पर और निफ्टी 150 अंक (0.61 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 24,865 पर था। यह वृद्धि विशेष रूप से लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में देखी गई, जिससे व्यापक बाजार में सुधार हुआ।
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 127 अंक (0.22 प्रतिशत) की तेजी देखी गई और यह 57,471 पर था, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 20 अंक की मामूली बढ़त के साथ 17,772 पर कारोबार कर रहा था। इस सकारात्मक रुझान के बीच ऑटो, एफएमसीजी, कंजप्शन, प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स प्रमुख लाभ में थे। हालांकि, आईटी, फार्मा, मेटल, एनर्जी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली।
सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, एचयूएल, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख स्टॉक्स के प्रदर्शन ने बाजार को ऊपर खींचा। वहीं, इटरनल (जोमैटो), टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और एनटीपीसी जैसे स्टॉक्स में गिरावट रही।
विशेषज्ञों के अनुसार, जीएसटी दरों में कटौती ने व्यापारियों और निवेशकों के मनोबल को मजबूत किया है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार, वीके विजयकुमार के अनुसार, जीएसटी सुधार उम्मीद से बेहतर रहा है और इससे कई क्षेत्रों को लाभ हुआ है। इसका अंतिम लाभार्थी भारतीय उपभोक्ता है, जो कम कीमतों का लाभ उठाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि "इस सुधार के परिणामस्वरूप भारतीय विकास दर में मजबूती आ सकती है, और यह वित्त वर्ष 26 में 6.5 प्रतिशत और वित्त वर्ष 27 में 7 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, एशिया के अधिकांश बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखा गया। टोक्यो, सोल और बैंकॉक में तेजी रही, जबकि शंघाई, जकार्ता और हांगकांग के बाजारों में गिरावट थी। अमेरिकी बाजार भी मिश्रित बंद हुए, जिसमें डाओ जोन्स सपाट और नैस्डैक सकारात्मक था।
अन्य प्रमुख खबरें
Bullion Market में बढ़ी हलचलः Akshaya Tritiya से पहले चमका Gold, Silver हुई फीकी
India-Austria रिश्तों को नई उड़ान: रक्षा, खाद्य सुरक्षा और फिल्म सहयोग में ऐतिहासिक समझौते
Akshaya Tritiya 2026: सोने की चमक चरम पर, भारतीय घरों में छिपा दुनिया का सबसे बड़ा खजाना
West Asia Crisis के बीच राहत: देश में LPG Supply सामान्य, कालाबाजारी पर सरकार का सख्त प्रहार
वैश्विक राहत का असर: America-Iran Tension घटते ही Sensex 78,500 के पार, बाजार में चौतरफा तेजी
ग्लोबल संकेतों से बाजार में दमदार उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी 1.6% चढ़े, निवेशकों की लौटी मुस्कान
ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी: मोदी सरकार ला सकती है ‘Fuel Price Stabilization Mechanism'
मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशकों में खरीदारी की होड़
Just Dial के Q4 नतीजों में दिखा मिला-जुला ट्रेंडः मुनाफा गिरा, रेवेन्यू बढ़ा