नई दिल्लीः वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का माहौल होने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। सोने की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन सोमवार की सुबह घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली। सोना आज 200 रुपये से लेकर 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ चमकीली धातु चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतें बढ़ने के बाद सोमवार को देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 95,730 रुपये से लेकर 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा था। 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपये से 87,900 रुपये के बीच रही है। चांदी के भाव में गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 95,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 87,900 रुपये में बिक रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें, तो वहां 24 कैरेट सोना 95,730 रुपये और 22 कैरेट सोना 87,750 रुपये, गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 95,780 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपये दर्ज की गई है। इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 95,730 रुपये, कोलकाता में 95,730 रुपये और लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 95,880 रुपये की दर से कारोबार कर रहा है। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 95,780 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 87,800 रुपये में बिक रहा है। राजस्थान के जयपुर में 24 कैरेट सोना 95,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 87,900 रुपये में में कारोबार कर रहा है। इसी प्रकार देश के अन्य हिस्सों कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में उछाल आया है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 95,730 रुपये और 22 कैरेट सोना 87,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। बाजार विश्लेषकों की मानें, तो जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद सर्राफा बाजार काफी प्रभावित हुआ था। पर्यटकों पर हमले के बाद से ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोने की कीमते पिछले सात-आठ दिनों से लगातार कम हो रही हैं, जो 24 कैरेट सोना 1,00000 रुपये से अधिक की कीमत पर कारोबार कर रहा था। वह 94,000 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा था। सोने की कीमतें शादी-विवाह का सीजन होने की वजह से भी प्रभावित हुई हैं। हालांकि, सोमवार को सोने की कीमतों में उछाल से कारोबारियों के चेहरे पर खुशी देखी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड