नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अमेरिकी शेयर बाजार डाऊ जॉन्स फ्यूचर्स गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार करता नजक आया। यूरोपीय बाजार में मिले-जुले परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यही स्थिति एशियाई बाजारों में भी है।
अमेरिका में पिछले सत्र के दौरान ऊपरी स्तर से मुनाफा वसूली होती नजर आई, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए थे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,022.30 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नैस्डेक के शेयरों में भी 0.50 प्रतिशत की गिरावट आई थी। उसके शेयर 19,615.88 अंक पर बंद हुए थे। फिलहाल, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स के आज के शेयरों में 110.59 अंकों की गिरावट आई है। डाउ जॉन्स फ्यूचर 42,755.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान भारी दबाव में कारोबार कर रहे थे। एफटीएसई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,864.35 अंक पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स में 0.37 प्रतिशत की गिरावट आई। यह 7,775.90 अंक पर पिछले सत्र में बंद हुआ था। डीएएक्स इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,948.90 अंक पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में भी गुरुवार को मिला-जुला कारोबार होता नजर आया। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक में गिरावट का रुख बना हुआ है, जिसकी वजह से बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,223.50 अंक, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,925.74 अंक, कोस्पी इंडेक्स 0.89 प्रतिशत उछल कर 2,933.05 अंक और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,405.58 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
एशियाई बाजार में निक्केई इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,216.14 अंक, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,328.70 अंक, हैंग सेंग इंडेक्स 0.45 प्रतिशत फिसल कर 24,256.96 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.44 प्रतिशत लुढ़क कर 1,136.51 अंक पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 7,221.58 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Tariff पर Trump को सुप्रीम झटका, भारत को बड़ी राहत: 18% से घटकर 10% हुआ अमेरिकी शुल्क
RBI Report: रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 725.727 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
निवेशकों की आय बढ़ी, मुनाफा घटा: 13 तिमाहियों बाद Nifty 50 की कमाई में झटका
अमेरिका-ईरान तनाव से बाजारों में हलचल: सोना-चांदी चमके, डॉलर भी दमदार
Stock Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी भी 25,800 के पार
वित्त वर्ष 2027 में ब्याज दरें स्थिर रख सकता है आरबीआई : रिपोर्ट
Gold Silver Price Today: सोना फिर हुआ धड़ाम, चांदी भी हुई सस्ती
सर्राफा बाजार में मिलाजुला रुखः सोने की कीमत 700 रुपये बढ़ी, चांदी में 2500 रुपये की गिरावट
RBI Digital Payment इंडेक्स 500 के पार, सितंबर 2025 में 516.76 पर पहुंचा डीपीआई
Indian Stock Market Crash: 800 अंक टूटा BSE Sensex, आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली