नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैश्विक बाजार में बदली स्थितियों को देखते ही जेरोम पावेल को लेकर दिए गए बयान से पलट गये हैं। इसका सीधा-सीधा सा असर ग्लोबल मार्केट पर देखने को मिल रहा है। बुधवार 23 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी हो रही है। यहां तक की एशियाई बाजारों में भी चौतरफा तेजी है, यहां भी बिकवाली जोरों पर हो रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूएस फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल पर पहले दिए गए बयान से पलट जाने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती के साथ बंद हुए हैं। डाउ जॉन्स में 1,000 अंकों का उछाल आया है। एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 129.56 अंकों की बढ़त के साथ 5,287.76 अंक तक पहुंच गया। इसके अलावा नैस्डेक 429.52 अंकों की बढ़त के साथ 16,300.42 अंक पर बंद हुआ है। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी 479.69 अंक की मजबूती के साथ 39,666.67 अंकों पर कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,328.60 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 0.55 प्रतिशत उछल कर 7,326.47 और डीएएक्स इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,293.53 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजार मे तेजी का असर चारों तरफ दिख रहा है। एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल बना हुआ है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। गिफ्ट निफ्टी 102 अंकों की तेजी के साथ 24,279 पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.94 प्रतिशत उछल कर 3,830.90 अंक पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी जोरदार छलांग लगाते हुए 19,525.59 अंक पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स 34,966.94 अंक, हैंग सेंग इंडेक्स 22,082.33 अंक, कोस्पी इंडेक्स 2,525.13 अंक, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 6,611 अंक, सेट कंपोजिट इंडेक्स 1,155.32 अंक और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 3,301.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा