नई दिल्लीः खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर अगस्त में बढ़कर चार महीने के उच्च्तम स्तर 0.52 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले जुलाई में यह घटकर 25 महीने के निचले स्तर -0.58 फीसदी पर आ गई थी। अगस्त में थोक महंगाई खाने-पीने की चीजें महंगी होने से बढ़ी है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर 0.52 फीसदी रही। इससे पहले जुलाई और जून में यह क्रमशः -0.58 फीसदी और -0.19 फीसदी रही। पिछले साल अगस्त में यह 1.25 फीसदी थी। आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में महंगाई की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुओं, अन्य अधात्विक खनिज उत्पादों और अन्य परिवहन उपकरणों आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है। डब्ल्यूपीआई आंकड़ों के अनुसार अगस्त में खाद्य पदार्थों में अपस्फीति 3.06 फीसदी रही, जबकि जुलाई में 6.29 फीसदी की अपस्फीति थी।
मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान सब्जियों की कीमतों में तेजी देखी गई। विनिर्मित उत्पादों के मामले में महंगाई अगस्त में 2.55 फीसदी रही, जबकि इससे पिछले महीने जुलाई में यह 2.05 फीसदी थी। ईंधन और बिजली क्षेत्र में अगस्त में नकारात्मक मुद्रास्फीति या अपस्फीति 3.17 फीसदी रही, जबकि जुलाई में यह 2.43 फीसदी थी। खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में बढ़कर 2.07 फीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि, आरबीआई ने मौद्रिक समीक्षा में वित्त वर्ष के लिए महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया है, जो पहले 3.7 फीसदी था। रिजर्व बैंक को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में औसत महंगाई दर 2.1 फीसदी, जबकि तीसरी तिमाही में 3.1 फीसदी और चौथी तिमाही में यह 4.4 फीसदी रहेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा