नई दिल्लीः सहालग का सीजन खत्म होने के बाद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 97,570 से 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। जबकि, 22 कैरेट सोना 89,440 से 89,590 रुपये के बीच बिक रहा है। वहीं दूसरी तरफ चांदी के भाव में पिछले कई दिनों से तेजी बनी हुई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 1,000 रुपये महंगी हो गई, इस कारण चांदी 1,09,100 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 97,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,590 रुपये में बिक रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये, अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 97,620 रुपये दर्ज की गई है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोने का भाव 97,570 रुपये, लखनऊ के सर्राफा बाजार में 97,720रुपये, पटना में 97,620 रुपये, जयपुर में 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
देश के सर्राफा बाजारों में बुधवार को आई गिरावट का असर कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला। यहां सोने की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गयी। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा