नई दिल्लीः घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोने के भाव में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। बाजार में सोना 650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,480 रुपये से लेकर 97,630 रुपये में कारोबार कर रहा है। जबकि, 22 कैरेट सोना 89,350 रुपये से 89,500 रुपये में मध्य बिक रहा है। चांदी के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चांदी बाजार में बुधवार को एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम में कारोबार कर रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,630 रुपये और 22 कैरेट सोना 89,500 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 97,480 रुपये में और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 97,530 रुपये दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा बुधवार को 24 कैरेट सोना चेन्नई में 97,480 रुपये में था। जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 97,480 रुपये और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 97,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,500 रुपये है।
बिहार की राजधानी पटना में सोने की कीमतों में कमी दर्ज की गई। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 97,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,400 रुपये में बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 97,630 रुपये में कारोबार कर रहा है। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी बुधवार को सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 97,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि 22 कैरेट सोना 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा