Tata Harrier: अगर आप टाटा की पॉपुलर एसयूवी Tata Harrier को खरीदना चाहते हैं तो आपको वन टाइम पेमेंट करने की जरूरत नही है। अगर आपके पास 2 लाख रूपए हैं तो इतना डाउन पेमेंट देकर इसे आप अपने घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस एसयूवी को खरीदने पर आपको कितना लोन मिल सकता है और आपको हर महीने कितनी EMI भरनी पड़ सकती है।
Tata Harrier के प्राइस की बात करें तो दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 15 लाख रूपए है, जबकि इसकी ऑन रोड प्राइस 17.40 लाख रूपए पड़ती है। ऑनरोड प्राइस में करीब 1.52 लाख रूपए आरटीओ फीस और 72,000 रूपए इंश्योरेंस के देने पड़ते हैं। इसके अलावा ऑनरोड प्राइस में कई अन्य चार्ज भी शामिल होते हैं।
अगर आप 17.40 लाख रूपए के ऑनरोड प्राइस में आने वाली Tata Harrier के बेस वेरिएंट को 2 लाख रूपए के डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो आपको बैंक से 15.40 लाख रूपए का लोन लेना पड़ सकता है। अगर बैंक आपको 9 फीसदी के ब्याज दर पर 7 सालों के लिए लोन देता हैं तो आपको हर महीने 24,785 रूपए की ईएमआई देनी पड़ सकती है। हालांकि, बैंक आपका कितना लोग अप्रूव करता है और उस पर कितना इंटरेस्ट रेट लगेगा, यह काफी हद तक आपके क्रेडिट स्कोर पर डिपेंड करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
मारुति सुजुकी ने किया कमाल, 23.4 लाख यूनिट उत्पादन के साथ बनाया रिकाॅर्ड
Maruti Suzuki में महिला शक्ति का नया युग: 1,300 से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं, शॉपफ्लोर पर बढ़ी भागीदारी
टेस्ला से ग्राहकों ने बनाई दूरी, 2025 में बिकी केवल 225 गाड़ियां
दक्षिण अफ्रीका बनेगा भारतीय ऑटो कंपनियों का नया मैन्युफैक्चरिंग हब
हुंडई मोटर इंडिया देश में बढ़ाएगी मैन्युफैक्चरिंग, वित्त वर्ष 30 तक 45,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी
GST 2.0 : होंडा कार्स इंडिया ने कीमतों में की 95,500 रुपये तक की कटौती
Maruti Suzuki Victoris: SUV का नया बादशाह, 5-स्टार सुरक्षा और शानदार फीचर्स के साथ
Maruti e-Vitara: पीएम मोदी ने मारुति सुजुकी की पहली EV कार को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या होगी कीमत