Jeep Compass Facelift : जीप कम्पास इंडिया में काफी पॉपुलर है और इसकी गवाही इसके सेल्स के आंकड़े देते हैं। अब कंपनी ग्राहकों के एक्सपीरियंस को एक अलग लेवल पर ले जाना चाहती है और जल्द ही मार्केट में Jeep Compass Facelift लॉन्च करने वाली है। इंटरनेट पर लीक हुई इस नई SUV की तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
Jeep Compass Facelift को पिछले दिनों टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही इसको लेकर बज बना हुआ है। अब प्रोडक्शन स्पेक मॉडल की इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों ने काफी कुछ चीजें साफ कर दी हैं। इसमें ग्राहकों को इंटीरियर के साथ एक्सटीरियर में एक अलग डिजाइन देखने को मिलने वाली है।
Jeep Compass Facelift के एक्सटीरियर की सामने आई डिटेल्स पर नजर डालें तो यह पुराने मॉडल का अपडेटेड वर्जन है। स्लीक एलईडी हेडलैंप, सेवन-स्लॉट ग्रिल के साथ ही इस बार पतली लाइटिंग स्ट्रिप मिलने वाली है। फ्रंट बंपर को इस बार अधिक मजबूत बनाया गया है और इसमें फॉग लैंप भी शामिल हैं। इंटीरियर की बात करें तो नए डैशबोर्ड लेआउट में इस बार कंपनी ने ज्यादा प्रीमियम मैटेरियल का प्रयोग किया है। इसके अलावा बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टोरेज के लिए सेंटर कंसोल, पैनोरमिक सनरूफ के साथ ही रोटरी ड्राइव मोड डायल इस बार मिलने वाला है।
Jeep Compass Facelift के भारत में लॉन्च होने को लेकर अभी तक कोई संभावना नहीं है लेकिन जल्द ही ग्लोबली लॉन्च हो सकती है। कंपनी पहले इसके ग्लोबल रिस्पॉन्स को वॉच करना चाहती है, उसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह 2025 के अंत या फिर 2026 की शुरूआत में देश में दस्तक दे सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
मारुति सुजुकी ने किया कमाल, 23.4 लाख यूनिट उत्पादन के साथ बनाया रिकाॅर्ड
Maruti Suzuki में महिला शक्ति का नया युग: 1,300 से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं, शॉपफ्लोर पर बढ़ी भागीदारी
टेस्ला से ग्राहकों ने बनाई दूरी, 2025 में बिकी केवल 225 गाड़ियां
दक्षिण अफ्रीका बनेगा भारतीय ऑटो कंपनियों का नया मैन्युफैक्चरिंग हब
हुंडई मोटर इंडिया देश में बढ़ाएगी मैन्युफैक्चरिंग, वित्त वर्ष 30 तक 45,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी