MPV Cars: भारत में बड़ी कारों के लोग काफी दीवाने हैं और लोग इन्हें खूब पसंद भी करते हैं। इस डिमांड को देखते हुए कार निर्माता कंपनियां SUV के साथ ही MPV Cars को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। हम आपको बताने वाले हैं कि इस साल 2025 में कौन सी कंपनी किस सेगमेंट में MPV Cars को पेश करने वाली है।
ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी MG इस साल MG M9 MPV Car को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस एमपीवी कार को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी पेश कर सकती है, जो कि लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में आएगी। जनवरी 2025 में हुए ऑटो एक्सपो में एमजी कंपनी ने इसे पेश किया था।
किया कंपनी भी MPV Car में किया कैरेंस फेसलिफ्ट को मार्केट में उतारने की तैयारी पूरी कर चुकी है। हालांकि, अभी तक कंपनी द्वारा इसको लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसको टेस्टिंग के दौरान ही देखा गया है, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2025 में Kia Carens Facelift को भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें कंपनी कई कॉस्मैटिक बदलाव कर सकती है। इसके अलावा कंपनी किया केरेंस फेसलिफ्ट के अलावा इसे इलेक्ट्रिक वर्जन में भी लॉन्च करने वाली है। कहा जा रहा है कि फेस्टिव सीजन तक इस इलेक्ट्रिक कार को भारतीय सड़कों पर फर्राटा भरते हुए देखा जा सकता है।
बजट MPV Car में रेनॉल्ट की तरफ से ट्राइबर की बिक्री की जाती है। इस साल कंपनी Renault Triber Facelift को भी पेश करने की तैयारी कर रही है। लॉन्चिंग से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इस MPV Car को कई बार स्पॉट किया जा चुका है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे भी फेस्टिव सीजन के दौरान ही लॉन्च करने की तैयारी में है। बाजार में मौजूद वर्जन की अपेक्षा कई कॉस्मैटिक बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि इंजन को लेकर कंपनी कोई चेंजिंग नही करने वाली है।
अन्य प्रमुख खबरें
मारुति सुजुकी ने किया कमाल, 23.4 लाख यूनिट उत्पादन के साथ बनाया रिकाॅर्ड
Maruti Suzuki में महिला शक्ति का नया युग: 1,300 से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं, शॉपफ्लोर पर बढ़ी भागीदारी
टेस्ला से ग्राहकों ने बनाई दूरी, 2025 में बिकी केवल 225 गाड़ियां
दक्षिण अफ्रीका बनेगा भारतीय ऑटो कंपनियों का नया मैन्युफैक्चरिंग हब
हुंडई मोटर इंडिया देश में बढ़ाएगी मैन्युफैक्चरिंग, वित्त वर्ष 30 तक 45,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी
GST 2.0 : होंडा कार्स इंडिया ने कीमतों में की 95,500 रुपये तक की कटौती
Maruti Suzuki Victoris: SUV का नया बादशाह, 5-स्टार सुरक्षा और शानदार फीचर्स के साथ
Maruti e-Vitara: पीएम मोदी ने मारुति सुजुकी की पहली EV कार को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या होगी कीमत