हरेला पर्व पर मसूरी में पौधरोपण, नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा- सुंदर, साफ और हरा-भरा बनेगा माॅल रोड
खबर सार :-
मसूरी में ‘हरेला’ पर्व पर नगर पालिका परिषद की ओर से माॅल रोड पर पौधरोपण किया गया। खास बात यह रही कि हर पौधे के साथ उसकी देखभाल करने वाले व्यक्ति का नाम लिया गया है।
खबर विस्तार : -
मसूरी: उत्तराखंड के मशहूर त्योहार 'हरेला' के मौके पर 'पहाड़ों की रानी' मसूरी हरियाली से सज गई। नगर पालिका परिषद की ओर से मॉल रोड पर पौधरोपण किया गया। इस साल के अभियान की एक खास बात सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपना भी रही।
हर पौधे के साथ उसकी देखभाल करने वाले व्यक्ति का नाम लिखा गया है ताकि नियमित देखभाल, पानी देने और सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके। नगर पालिका का मानना है कि पौधारोपण अभियान तभी सच में सफल होगा जब ये पौधे बड़े होकर पेड़ बन जाएं और शहर की पहचान बनें।
मॉल रोड को हरा-भरा बनाने की कोशिश
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मॉल रोड को और सुंदर, साफ और हरा-भरा बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले सड़क से अतिक्रमण और अव्यवस्था को हटाया गया और अब इसके पर्यावरण को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले सालों में ये फूल और छाया देने वाले पेड़ पर्यटकों और स्थानीय लोगों को प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ बेहतर पर्यावरण भी देंगे।
रीसायकल प्लास्टिक से बने ट्री-गार्ड
कार्यकारी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री-गार्ड रीसायकल किए गए प्लास्टिक से बने हैं। इस पहल के दो मकसद हैं: पौधों को जानवरों और अन्य संभावित नुकसान से बचाना और साथ ही प्लास्टिक कचरे के रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देना। उन्होंने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन का एक बेहतरीन उदाहरण बताया।
प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक हरेला
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सिर्फ पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लें। विधायक किशोर उपाध्याय ने जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ जनभागीदारी से ही संभव है; अगर हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ले, तो आने वाली पीढ़ियों को एक साफ और हरा-भरा पर्यावरण मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने भी अभियान में लिया हिस्सा
पौधारोपण अभियान के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, कार्यकारी अधिकारी गौरव भसीन, पार्षदों के साथ स्थानीय लोगों ने भी पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने फूल और छाया देने वाले कई तरह के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
ये भी पढ़ेंः- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘हरेला पर्व’ की शुभकामनाएं, पौधरोपण की अपील
अन्य प्रमुख खबरें
-
उज्जैन में संग्रहालयों के भविष्य पर मंथन, विद्वानों ने साझा किए विचार
2026-11-29
-
मध्य प्रदेश के कटनी में इस सीजन की सबसे ठंडी रात, 6.1 डिग्री तापमान
2026-11-28
-
उत्तराखंड में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ईको, 8 की मौत
2026-11-28
-
झांसी-ललितपुर हाईवे ट्रक हादसा: तीसरे व्यक्ति का शव झाड़ियों से बरामद
2026-11-28
-
मप्र के सांची में 74वें महाबोधि महोत्सव शुरू, निकली भव्य शोभायात्रा
2026-11-28
-
झांसी में विशेष मतदाता अभियान: CDO ने परखी बूथों की व्यवस्था
2026-11-28
-
झाँसी सड़क सुरक्षा बैठक: घायलों को 50 हजार और मृतकों के आश्रितों को 2 लाख की मदद
2026-11-28
-
ट्रैक्टर से टकराई बस में चार की मौत, अस्पताल पहुंचाने से पहले ही टूटी सांस
2026-11-28
-
शिवपुरी के करैरा तहसील को जिला बनाने की मांग, आंदोलन की तैयारी
2026-11-28
-
काशी तमिल संगमम में बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे तमिलनाडु के 250 छात्र
2026-11-28
-
उत्तराखंड में कई IAS-PCS अफसरों का ट्रांसफर, दो जिले के DM भी बदले
2026-11-28
-
श्रमिकों को ठंड से बचाने की मुहिम, 18 महानगरों को 10-10 लाख का अग्रिम बजट
2026-11-27
-
दिल्ली से बिहार के 13 शहरों तक सीधी बस सेवा शुरू, CM ने दिखाई हरी झंडी
2026-11-27
-
झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह: 402 जोड़ों ने लिए फेरे और पढ़ा निकाह
2026-11-27
-
इंदौर, भोपाल और भिंड में सिविल डिफेंस हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल
2026-11-27