यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 जिलों में नए मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त, देखें लिस्ट
खबर सार :-
उत्तर प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से 21 जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की है। डॉ. जी.पी. गुप्ता को सिविल अस्पताल का निदेशक नियुक्त किया गया है, इसके अतिरिक्त, निदेशक स्तर के चिकित्सा अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
खबर विस्तार : -
लखनऊः उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 जिलों में नए मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMO) की तैनाती की है। यह तबादला आदेश रविवार को जारी किया गया, जिसके तहत प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड, निदेशक ग्रेड और विभिन्न अस्पतालों में तैनात वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों को नए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराएं।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की लिस्ट
जारी सूची के अनुसार डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन, डॉ. रमेश मिश्रा को सोनभद्र, डॉ. रंजन गौतम को बाराबंकी और डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव का नया मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में डॉ. अभय नारायण राय को बलिया, डॉ. अल्का शुक्ला को हमीरपुर, डॉ. उदयभान सिंह को फतेहपुर, डॉ. किशोर कुमार आहूजा को हापुड़ और डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर का सीएमओ बनाया गया है।
इसके अलावा डॉ. पंकज कुमार को मऊ, डॉ. मुकेश कुमार को वाराणसी, डॉ. प्रमोद कुमार को अम्बेडकरनगर और डॉ. सुखरंजन समंदर को सीतापुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। शासन द्वारा जारी सूची में आगे डॉ. भुवन चन्द्र पन्त को पीलीभीत, डॉ. रमाकान्त सागर को अमरोहा, डॉ. रामनाथ सिंह को अलीगढ़, डॉ. विकास चन्द्रा को कन्नौज, डॉ. विकास शर्मा को बदायूं, डॉ. विनय कुमार को महोबा, डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस और डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य को गाजियाबाद का मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए सीएमओ को जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने, अस्पतालों की निगरानी सुधारने और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन का मानना है कि नियमित प्रशासनिक फेरबदल से स्वास्थ्य व्यवस्था में गति और जवाबदेही बढ़ती है।
सिविल अस्पताल लखनऊ के बदले निदेशक
इसके साथ ही शासन ने वरिष्ठ स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण तबादले किए हैं। सिविल अस्पताल लखनऊ के निदेशक पद पर अब डॉ. जीपी गुप्ता को नियुक्त किया गया है। वहीं जिला चिकित्सालय मेरठ की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुदेश कुमारी को निदेशक परिवार कल्याण महानिदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में अपर निदेशक गोपन, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में तैनात डॉ. रेनू चौधरी को निदेशक पैरामेडिकल, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय बनाया गया है। इसके अलावा प्रयागराज मंडल के अपर निदेशक डॉ. राकेश शर्मा को निदेशक सीएचसी महानिदेशालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के इस बड़े फेरबदल को आने वाले समय में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुचारु बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। शासन ने संकेत दिया है कि कार्यप्रणाली में सुधार और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे प्रशासनिक निर्णय आगे भी जारी रहेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20