UP Election 2027 : यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) को लेकर सूबे की सियासत अभी से पूरी तरह गरमा चुकी है। बिहार के चुनावी नतीजों से उत्साहित एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अब उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की फिराक में हैं। ओवैसी ने हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ हाथ मिलाने और 'इंडिया गठबंधन' (India Alliance) का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उनके इस अरमान पर पूरी तरह पानी फेर दिया है। अखिलेश के रुख से यह साफ हो गया है कि ओवैसी की इस गठबंधन में नो-एंट्री तय है।
लखनऊ में मीडिया से रूबरू होते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ओवैसी का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि 'इंडिया गठबंधन' (India Alliance) जैसा है, वैसा ही रहेगा। अखिलेश ने इशारा किया कि चुनाव आते ही कुछ ताकतें विपक्ष को कमजोर करने के लिए मैदान में उतर जाती हैं। सपा प्रमुख के मुताबिक, ऐसी पार्टियों का मकसद केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को परोक्ष रूप से फायदा पहुंचाना होता है। उन्होंने साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों में 'इंडिया गठबंधन' (India Alliance) के भीतर किसी तीसरे कोण के लिए कोई जगह नहीं है।
अखिलेश यादव ने हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने मिलकर अभी-अभी भाजपा को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि परास्त हो चुकी भाजपा अब 'मरता क्या न करता' की तर्ज पर नए-नए पैंतरे आजमा रही है। सपा सुप्रीमो ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बड़े कारोबारी, जमींदार या धन-दौलत वाले लोग भाजपा के दवाब के आगे टिक नहीं सकते और वे अंततः उनके ही एजेंडे पर काम करने लगते हैं। अखिलेश ने संकेत दिया कि 'इंडिया गठबंधन' (India Alliance) के बढ़ते कारवां को रोकने के लिए ऐसी रुकावटें जानबूझकर पैदा की जा रही हैं।
सपा प्रमुख ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी मजबूत तैयारी का दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता और सपा कार्यकर्ता इस बार सत्ता परिवर्तन के लिए पूरी तरह कमर कस चुके हैं। अखिलेश ने मौजूदा सरकार को घेरते हुए कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है, भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार की विदेश नीतियां पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। जनता इन मुद्दों से त्रस्त है और वह 'इंडिया गठबंधन' (India Alliance) की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
इसौली विधायक ताहिर खान ने 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, सड़क, बिजली और किसानों की समस्याओं को उठाया
2026-06-16
झांसी मंडल रेल चिकित्सालय में 77 वर्षीय रेल पेंशनर की जटिल सर्जरी सफल, मिला नया जीवन
2026-06-16
विश्व रक्तदाता दिवस पर गोपाल विजयवर्गीय सम्मानित, जागरूकता में योगदान को मिली सराहना
2026-06-16
2026-06-16
सोनभद्र में ‘सनातन और भारत वर्ष’ विषय पर हुआ भव्य आयोजन, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने रखे विचार
2026-06-16
रुद्रप्रयाग: 30 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF के जवानों ने सुरक्षित निकाला
2026-06-16
अभिषेक बनर्जी के करीबी मैदुल इस्लाम गिरफ्तार, हत्या के मामले में पूछताछ करेगी पुलिस
2026-06-16
हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी की साइट ऑफिस में तोड़फोड़, क्षेत्र में तनाव
2026-06-16
लखनऊ में फर्जी IPS की खुली पोल, चाय वाले से झगड़े के बाद गिरफ्तार
2026-06-16
छत्तीसगढ़ में महंगी हुई बिजली, आयोग ने दी नई टैरिफ दरों को मंजूरी, जानें नए रेट
2026-06-16
वोर्टेक्स कप 2026 प्रशासन XI की धमाकेदार जीत, आरण बिल्ली ने चंदौली XI को हराकर फाइनल का टिकट कटाया
2026-06-15
भाजपा सरकार जनता को जाति-धर्म में उलझा रही है: कप्तान सिंह राजपूत
2026-06-15
खाटू श्याम मंदिर के बाहर लगा वाटर फ्रीजर महीनों से खराब, श्रद्धालु पानी के लिए परेशान
2026-06-15
निकाह में कथित रुपये की मांग पर विवाद, दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार
2026-06-15
सोने के कड़ों के लिए दोस्त ने की पीट-पीटकर हत्या, पेट्रोल डालकर शव जलाने की भी कोशिश
2026-06-15