खाद्यान्न स्टॉक का किया गया औचक निरीक्षण, पाई गईं भारी अनियमितताएं
खबर सार :-
बलदीराय तहसील क्षेत्र में उप जिला मजिस्ट्रेट मंजुल मयंक द्वारा खाद्यान्न स्टॉक का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिव शक्ति टेंडर्स, अम्बे ट्रेडिंग कम्पनी में भारी अनियमितताएँ पाई गईं। जिसको लेकर मंजुल मयंक ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।
खबर विस्तार : -
सुल्तानपुरः उप जिला मजिस्ट्रेट मंजुल मयंक ने बल्दीराय तहसील क्षेत्र में खाद्यान्न स्टॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिव शक्ति टेंडर्स, अम्बे ट्रेडिंग कंपनी में भारी अनियमितताएं पाई गईं। शिव शक्ति टेंडर्स में अभिलेखों के अनुसार 45.55 कुंतल गेहूं का स्टॉक था, जबकि भौतिक रूप से वहां 300 कुंतल गेहूं पाया गया।
इस प्रकार गेहूं में 254.45 कुंतल का अंतर पाया गया। साथ ही स्टॉक धारकों द्वारा नियमानुसार शुल्क भी जमा नहीं किया गया है, जिसका कुल बकाया 11,765 रुपये है। वहीं अम्बे ट्रेडिंग कंपनी में अभिलेखों के अनुसार गेहूं का स्टॉक 60 कुंतल, धान 248.25 कुंतल और चावल 162 कुंतल था, जबकि भौतिक रूप से 150 कुंतल गेहूं, 306 कुंतल धान और 162 कुंतल चावल पाया गया।
इस प्रकार गेहूं में 90 कुंतल और धान में 57.75 कुंतल का अंतर पाया गया। इसके अलावा इस कंपनी द्वारा नियमानुसार शुल्क का भुगतान भी नहीं किया गया है तथा कुल 39,370 रुपये शुल्क बकाया है। एसडीएम मंजुल मयंक ने बताया कि इन अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि इस तरह की अनियमितताओं को रोका जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06