महंगाई, पेयजल संकट और बिजली कटौती पर कांग्रेस का हमला, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
खबर सार :-
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित करेंगे तथा उनकी समस्याओं को पार्टी मंचों के माध्यम से उठाएंगे।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, श्रीगंगानगर की संयुक्त मासिक बैठक गुरुवार को 7 एच ब्लॉक स्थित पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अंकुर मगलानी के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल झोरड़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अंकुर मगलानी उपस्थित रहे। देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से महासचिव पिंकी गौड़ तथा मंडल अध्यक्ष हरविंद्र कुमार उर्फ़ मन्नू लूना भी मंचासीन रहे।
आमजन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा
बैठक में प्रदेश और जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से लगातार बढ़ती महंगाई, पेयजल संकट, अनियमित बिजली आपूर्ति, शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, क्षतिग्रस्त सड़कें, बढ़ती चोरी की घटनाएं तथा आमजन से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम नागरिक महंगाई और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, जबकि प्रशासन समस्याओं के समाधान के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहा।
मुख्य अतिथि अंकुर मगलानी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज़ रही है और आगे भी जनहित के हर मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं और अघोषित बिजली कटौती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आमजन से नियमित संपर्क बनाए रखने और जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मपाल झोरड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे लगातार जनता के बीच रहें, उनकी समस्याओं को सुनें और लोकतांत्रिक तरीके से उनके समाधान के लिए संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनआंदोलनों की सबसे बड़ी ताकत है और कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के हर मुद्दे पर मजबूती से आवाज़ उठाते रहेंगे।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
इस अवसर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में डॉ. पंकज बंगाली, आत्माराम नायक, सुरजीत सिंह फगोड़िया, देवीलाल बुडिया, जाफर शरीफ, पवन गौतम, हरिश अरोड़ा 'काकू', अशोक डागला, विमल बिश्नोई, गौरव शर्मा, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश नायक, तेजपाल नायक, विसम्बर असवाल, नारायण महिंद्रा, मदनलाल भाटिया, प्रेम खंडेलवाल, रविंद्र सिंह सिगलीकर, केशव सोनी, दर्शन सिंह, जसवंत, रोशनलाल, सीनू बिश्नोई, देवीलाल, इमरान, पंकज सिंह, विकास साही, पन्नालाल रेवाड़, कृष्णलाल मौर्य, चिमनलाल खन्ना, राजकुमार सोलंकी, विवेक सहित शहर एवं देहात ब्लॉक तथा विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन कालूराम मेघवाल ने किया। इस दौरान धर्मपाल झोरड़, अंकुर मगलानी, मनोज कुमार भिड़ासरा, पिंकी गौड़, हरविंद्र कुमार उर्फ़ मन्नू लूना, शंकर असवाल, दुलीचंद गोदारा, प्रवक्ता एडवोकेट बलराज पब्बी तथा कश्मीरी लाल इंदौरा ने भी संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ेंः-कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
रामपुर साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, ठगे गए रुपए पीड़ित के खाते में कराए वापस
2026-07-03
-
कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग
2026-07-03
-
2026-07-03
-
Delhi Crpf Jawan: दिल्ली में CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
2026-07-03
-
2026-07-03
-
2026-07-02
-
2026-07-02
-
2026-07-02
-
2026-07-02
-
गाजियाबाद में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी नाबालिग हिरासत में
2026-07-02
-
डंपर चालक की हत्या से हाईवे जाम, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
2026-07-02
-
दिल्ली में पत्नी ने की पति की हत्या, तीखी बहस के बाद दुपट्टे से घोंटा गला
2026-07-02
-
बिलासपुर पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
2026-07-02
-
2026-07-02
-
UPTET परीक्षा को लेकर एडिशनल एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
2026-07-02