दुद्धी में हाइवा और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
खबर सार :-
ट्रक चालक को इस दुर्घटना में मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।
खबर विस्तार : -
सोनभद्र: दुद्धी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी-विंढमगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर प्राथमिक विद्यालय बिड़र के सामने हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन के केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक खाली हाइवा रजखड़ की ओर जा रहा था, जबकि सामने से एक खाली ट्रक दुद्धी की दिशा में आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन बिड़र प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचे, अचानक आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में हाइवा का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक उसके अंदर फंस गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक प्रयास करना पड़ा। अंततः ट्रक के सहारे हाइवा के क्षतिग्रस्त हिस्से को खींचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल चालक की पहचान अमरेश (26) पुत्र ललित किशोर निवासी टेढ़ा, दुद्धी के रूप में हुई है। हादसे में उसका एक पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया।
अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान चालक की स्थिति गंभीर पाए जाने और पैर में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण बिगड़ने के कारण हुआ माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ेंः-Vortex Cup 2026: चूर्क क्लब ने झारखंड को 34 रनों से हराया, राघवेंद्र बने मैन ऑफ द मैच
अन्य प्रमुख खबरें
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06