अधिकारियों को तलाशनी होंगी शहर की समस्याएं
खबर सार :-
सीएम ग्रिड के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। महापौर ने परियोजनाओं की वर्तमान प्रगतिए निर्धारित समय.सीमा और उपयोगिता प्रमाण.पत्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
खबर विस्तार : -
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल का सारा ध्यान स्मार्ट सिटी कार्यालय पर है। पिछले दिनों वह नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ नगर निगम के अभियंत्रण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक मंे शामिल हुईं। बैठक में शहर में संचालित विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं, सड़क सुधारए नाला.नाली कनेक्टिविटी, मानसून तैयारियों, जल निकासी व्यवस्थाए रोड कटिंग और विभिन्न वित्तीय मदों से कराए जा रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा होनी थी। बैठक में मुख्य अभियंता सिविल महेश वर्मा के अलावा अधिशासी अभियंताए सहायक अभियंता और अवर अभियंता को भी बुलाया गया था। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय.सीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा अभियंता नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करें। यहां उन्होंने कह दिया कि अधिकारी क्षेत्र में जाएंगे, तभी समस्याएं दूर होंगी। वित्तीय वर्ष 2025.26 में 15वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति और उपयोगिता प्रमाण.पत्रों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।
सीएम ग्रिड योजना से हो रहे सड़क और फुटपाथ निर्माण
बैठक में सीएम ग्रिड के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। महापौर ने परियोजनाओं की वर्तमान प्रगतिए निर्धारित समय.सीमा और उपयोगिता प्रमाण.पत्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। महापौर ने सीएनडीएस एवं नगर निगम द्वारा कराए जा रहे मैंगो पार्कए वूमेन हॉस्टलए श्वान वनए मियावाकी वनए नगर निगम मुख्यालय और मनोरथा गौशाला सहित प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की भौतिक प्रगति और संभावित पूर्णता तिथि सहित अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शहर में विभिन्न मदों से निर्मित नालियों की कनेक्टिविटी की समीक्षा करते हुए महापौर ने निर्देश दिए कि सभी नवनिर्मित नालियों को आपस में अथवा मुख्य नालों से समुचित रूप से जोड़ा जाएए जिससे जल प्रवाह सुचारु रहे और बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रवार निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सड़कों के किनारे से हटेगा मलबा
महापौर ने जेईए एई और नगर अभियंताओं को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियंताओं की मौके पर उपस्थिति आवश्यक है। अधिकारी स्वयं कार्यों की निगरानी करेंए स्थानीय समस्याओं को चिन्हित करें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराएं। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए महापौर ने सड़कों के किनारे पड़े निर्माण मलबे को प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए। अभियंत्रण विभाग को अपने.अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025.26 के दौरान डूडा द्वारा कराए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। महापौर ने पूर्णए प्रगतिधीन और शेष कार्यों का अलग.अलग विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिएए जिससे सभी कार्यों की प्रभावी निगरानी की जा सके। सुषमा खर्कवाल ने मानसून के दृष्टिगत शहर की जल निकासी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने साफ कराए गए छोटे.बड़े नालों का मौके पर सत्यापन करनेए जल प्रवाह सुनिश्चित करने तथा बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों का नियमित निरीक्षण और परीक्षण कर उन्हें पूरी तरह क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने समस्त अभियंताओं को अपने.अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों के गड्ढों को प्राथमिकता से भरा जाएए आवश्यकता के अनुसार पैचवर्क कराया जाए तथा टूटे या खुले नाला.नाली के ढक्कनों को तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान नागरिक सुरक्षा और सुचारु जल निकासी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
अनधिकृत रोड कटिंग पर एफआईआर के निर्देश
वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जुलाई और अगस्त माह में रोड कटिंग पर रोक के निर्देशों की समीक्षा करते हुए महापौर जी ने अधिकारियों से शहर में इसकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
इस पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने समस्त अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपने.अपने क्षेत्रों में नियमित जांच करें। जहां कहीं भी बिना अनुमति रोड कटिंग का कार्य किया जा रहा होए वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए तथा मौके पर मौजूद सामान एवं उपकरण जब्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि में सड़कों की सुरक्षा और नागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। सुषमा खर्कवाल ने मुख्य अभियंता सहित समस्त नगर अभियंताओंए सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को नियमित फील्ड निरीक्षण करनेए समस्याओं को समय रहते चिन्हित करने और शिकायत की प्रतीक्षा किए बिना आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कोंए नालियोंए पुलियोंए पम्पिंग स्टेशनों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए। मानसून के दौरान जलभराव की रोकथाम, नागरिक सुरक्षा और विकास कार्यों की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06