Shravasti Road Accident: श्रावस्ती में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौत, 6 लोग गंभीर घायल
खबर सार :-
श्रावस्ती क्षेत्र से एक भीषण हादसे की घटना सामने आई है, जहां दो ट्रकों की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत हो गई। इसमें छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Shravasti Road Accident: श्रावस्ती क्षेत्र के खरगौरा बस्ती विजयीपुरवा गांव के निकट बौद्ध परिपथ पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों चालकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक पर लगे लकड़ी के बोटे गिरने लगे, जिससे सड़क किनारे सो रहे कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई।
Shravasti Road Accident: श्रावस्ती दो ट्रकों की टक्कर में चालकों की मौत
श्रावस्ती बौद्ध परिपथ पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि नवीन मार्डन क्षेत्र में खरगौराबस्ती विजयीपुरवा गांव के पास दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई। ट्रकों की टक्कर में खलासी व सड़क किनारे घर के सामने सो रहे दंपत्ती और उनके बेट समेत कुल छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को आनन-फानन में इकौना सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दंपत्ती व खलासी समेत सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे में मरने वाला चालक सिद्धार्थनगर का रहने वाला है, जबकि दूसरा बरेली का निवासी है। इस घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
Shravasti Road Accident: विजयीपुरवा गांव के पास बौद्ध परिपथ के पास हुआ हादसा
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि सिद्धार्थ नगर के खेसरहा क्षेत्र के देवरी गांव निवासी चालक अहमद हुसैन ट्रक पर लकड़ी लादकर संतकबीर नगर के बखिरा क्षेत्र के अमर दोहरा गांव निवासी खलासी नबीउल्ला के साथ बहराइच की तरफ जा रहा था। वहीं दूसरी ओर बरेली जिले के गोता क्षेत्र के गुलरियाजगत गांव का रहने वाला चालक अंशू ट्रक पर कोल्ड्रिंक लादकर बरेली के भुता क्षेत्र के मुरादपुर गांव के रहने वाले खलासी गोपी सिंह व सीतापुर जिले के तंबौर निवासी मुहम्मद सद्दाम के साथ सिद्धार्थनगर जा रहे थे। इसी दौरान श्रावस्ती क्षेत्र के खरगौरा बस्ती विजयीपुरवा गांव के पास बौद्ध परिपथ पर दोनों ट्रकों की टक्कर हो गई।
Shravasti Road Accident: हादसे में छह लोग बुरी तरह घायल
दोनों ट्रकों की टक्कर के बाद ट्रक पर लदे लकड़ी के बोटे सड़क पर गिरने लगे, जिस कारण सड़क के किनारे चारपाई पर सो रहे विजयीपुरवा निवासी अरुण कुमार पांडेय उनकी पत्नी सीमा पांडेय और 13 वर्षीय बेटा पीयूष पांडेय गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी सहित अन्य छह लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: डंपर चालक की हत्या से हाईवे जाम, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
अन्य प्रमुख खबरें
-
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम ठप, अब जुलाई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद
2026-10-01
-
LUCKNOW: नगर निगम कर रहा फैजुल्लागंज की निगरानी, सफाई व्यवस्था बन रही चुनौती
2026-10-01
-
lucknow : नगर निगम कार्यकारिणी में पुनरीक्षित बजट को मंजूरी, सफाई और सड़क पर जोर
2026-10-01
-
बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, गंडक नदी का तटबंध टूटने से स्थिति गंभीर
2026-10-01
-
गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
2026-10-01
-
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मध्य प्रदेश में सम्मानित होंगे बुजुर्ग
2026-10-01
-
मध्य प्रदेश से विदा होगा मानसून, 30 जिलों में बारिश सामान्य से कम
2026-10-01
-
बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
2026-10-01
-
बिहार में बाढ़ की स्थिति की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, दिए निर्देश
2026-09-30
-
पश्चिमी चंपारण में बाढ़ राहत शिविर पहुंचे सीएम सम्राट, देखी व्यवस्था
2026-09-30
-
त्योहारों से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने की तैयारी
2026-09-30
-
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर
2026-09-30
-
SIR और मतदाता अधिकारों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
2026-09-30
-
बच्चों के पोषण और महिला स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
2026-09-30
-
बिहार के पुनपुन तट पर उमड़े श्रद्धालु, पितृ मोक्ष के लिए किया पिंडदान
2026-09-30